फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धबाडी के दिव्यांश राणा बने भारतीय वायु सेना में पायलट

विज्ञापन
भारतीय वायु सेना में पायलट बने सिद्धबाड़ी के दिव्यांश राणा माता पिता व बहन के साथ। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के गांव सिद्धबाड़ी के दिव्यांश राणा भारतीय वायुसेना में पायलट बने हैं। तेलंगाना में भारतीय वायुसेना अकादमी डूंडीगल (हैदराबाद ) में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद यह गौरव हासिल हुआ है।
विज्ञापन

दिव्यांश राणा ने सेक्रेट हार्ट स्कूल सिद्धपुर में स्कूली शिक्षा की और इसके बाद जेपी विश्वविद्यालय सोलन से बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की। दिव्यांश के पिता अजय राणा बतौर जलशक्ति विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता किरण राणा सराह स्कूल में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
दिव्यांश की छोटी बहन उमंग राणा पंजाब में माइक्रो बायोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। दादा प्रताप चंद भारतीय नौसेना व नाना भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और परिजनों को दिया। दिव्यांश की पहली नियुक्ति याल्हान्का एयरबेस बंगलूरू में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें