फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी की रणनीति पर चर्चा

विज्ञापन
कांगड़ा भाजपा संगठन की धर्मशाला में आयोजित बैठक में उप​स्थित जिला अध्यक्ष, विधायक और पूर्व मंत्
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से संगठन महापर्व को सफल बनाने की अपील
विज्ञापन

एक लाख प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए सचिन शर्मा को उनकी टीम को बधाई दी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा की संगठन महापर्व की बैठक शनिवार को धर्मशाला में जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांगड़ा प्रभारी एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कार्यकर्ताओं संगठन महापर्व को सफल बनाने के लिए अपील की। अमित ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 30 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर बूथ समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में एक लाख के करीब प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा को उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अमित ठाकुर ने बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों और दिशा के बारे में मार्गदर्शन दिया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला कांगड़ा में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना की। यह बैठक पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। बैठक में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, पूर्व विधायक अरुण मेहरा, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, महामंत्री दविंदर कोहली व राकेश चौहान सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें