फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेटिंग में राजा का तालाब और सोलो सांग में गारन स्कूल प्रथम

Sun, 10 Nov 2024 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजा का तालाब में खंड स्तरीय बाल मेले में उपस्थित 76 स्कूलों के बच्चे स
विज्ञापन
राजा का तालाब में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन
विज्ञापन

सोलो डांस में लाड़थबाड़ी ने प्रथम और वरंड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला राजा का तालाब में खंड स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएमओ फतेहपुर डॉ. रिचा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किरण वाला की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले केंद्र पाठशाला का चयन जिला स्तरीय बाल मेले के लिए किया गया।
बाल मेले में सोलो डांस में लाड़थबाड़ी ने प्रथम और वरंड़ा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सोलो सांग में प्रथम स्थान केंद्र पाठशाला गारन और द्वितीय स्थान हरनोटा ने प्राप्त किया। स्किट में पहले स्थान पर गारन और दूसरे स्थान पर केंद्र पाठशाला हरनोटा, एक्टिविटी में प्रथम मंगवाल, पेंटिंग में प्रथम स्थान राजा का तालाब और द्वितीय स्थान केंद्र पाठशाला मंगवाल ने हासिल किया। साइंस प्रोजेक्ट एक्जिविशन में प्रथम स्थान मंगवाल और द्वितीय स्थान पर सुखार रहा। क्विज में पहले स्थान पर सुतराहड़ और दूसरे पर लाड़थबाड़ी, कहानी में प्रथम स्थान मंगवाल और द्वितीय स्थान गारन, योगा में पहले स्थान पर लाड़थबाड़ी, दूसरे पर गारन, मेडीटेशन में प्रथम सुतराहड़ और द्वितीय स्थान पर केंद्र पाठशाला मंगवाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता पाठन में लाड़थबाड़ी ने पहला और हरनोटा ने दूसरा, समूह गान में गारन प्रथम और द्वितीय स्थान पर केंद्र पाठशाला हरनोटा रही। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ और कार्यालय स्टाफ ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किरण वाला को शाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें