फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धवाला और होशियार ने अलग-अलग मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय परिसर में भाजपा जिंदाबाद नारे लगाते हुए पूर्व विधायक होशियार सिंह और अन्
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा हलके में भाजपा स्थापना दिवस चर्चा का विषय रहा। पूर्व विधायक होशियार सिंह ने भाजपा कार्यालय देहरा में स्थापना दिवस मनाया। दूसरी तरफ नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने धवाला में अपने समर्थकों के साथ स्थापना दिवस मनाया। इहोशियार सिंह ने दो जगहों पर स्थापना दिवस पर कहा कि हर किसी को स्थापना दिवस मनाने की आजादी है। यह हर कार्यकर्ता का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, मंडलाध्यक्ष अविनाश धीमान और रोमन भक्कल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, रमेश धवाला ने कहा कि पार्टी को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने से सींचा है लेकिन आज पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। हमने इन कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया है। जब हम जिला भाजपा कार्यालय देहरा में बैठक करने जाना चाहते थे तो गेट बंद कर दिए गए थे। हमारे प्रतिद्वंदी नेता के लोगों को पार्टी में अधिमान दिया। अब वे सर्वेसर्वा हो गए हैं। भाजपा नेता अब उनके साथ कोई संपर्क नहीं करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके पार्टी को कैसे संगठित किया जा सकता है। नए कार्यकर्ताओं के साथ साथ पुराने कार्यकर्ताओं को भी पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। धवाला में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष जगदीप डढवाल और जसबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के जिला कार्यालय परिसर में भाजपा जिंदाबाद नारे लगाते हुए पूर्व विधायक होशियार सिंह और अन्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें