फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने समर्पण की भावना से किया काम : परमार

विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर झंडा लहराते विपिन सिंह परमार व अन्य । स्रोत: संगठन
विज्ञापन
भवारना/लंबागांव (कांगड़ा)। भाजपा ने रविवार को जिलेभर में स्थापना दिवस मनाया। भवारना में सुलह विधानसभा के तीनों मंडलों सुलह, भवारना और थुरल ने विधायक विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय भीखाशाह में स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान परमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना से काम किया है। इसी सेवा भाव के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। पार्टी ने अपनी स्थापना से ही राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम किया है।
विज्ञापन


वहीं, भवारना के बूथ 54 में भी पार्टी का झंडा लहराया। वहीं, जयसिंहपुर भाजपा मंडल ने पार्टी स्थापना दिवस रविवार को अपर लंबागांव स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में मनाया। इसमें पूर्व विधायक रविंद्र धीमान में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी कहीं भी पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें