फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: एनसीए के गर्ल्स अंडर-16 कैंपों के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन

Thu, 10 Apr 2025 11:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बिलासपुर/मनाली

सार

 अनाहिता सिंह, देवांशी वर्मा और धन्या लक्ष्मी 25 अप्रैल से 21 मई तक अलग-अलग जगह कैंप में भाग लेकर क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगी।
विज्ञापन
अनाहिता सिंह, देवांशी वर्मा और धन्या लक्ष्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी के गर्ल्स अंडर-16 कैंप के लिए हिमाचल की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अनाहिता सिंह, देवांशी वर्मा और धन्या लक्ष्मी 25 अप्रैल से 21 मई तक अलग-अलग जगह कैंप में भाग लेकर क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगी। शिमला की अंडर-16 खिलाड़ी अनाहिता सिंह और कांगड़ा की धन्या लक्ष्मी का चयन टीम-बी में हुआ है। दोनों अहमदाबाद में होने वाले कैंप में भाग लेंगी। वहीं, देवांशी वर्मा का चयन एनसीए की टीम-डी में हुआ है। यह देहरादून में होने वाले कैंप में जाएंगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में हिमाचल को पहली जीत
 हिमाचल पुलिस की पुरुष और महिला हैंडबाल टीमों ने लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। पुरुष वर्ग में हिमाचल पुलिस टीम ने चंडीगढ़ पुलिस को 25-34 के अंतर से हराया। जबकि महिला टीम ने तेलंगाना को 11-14 से पराजित कर पहली जीत दर्ज की।पुरुष टीम की जीत में रोहित, सतिंद्र, देवेंद्र, अरुण, दीपक, सचिन, प्रेम, अजय, अब्दुल वसीम, रमन और अरुण ने अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों ने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला टीम में खिला, शैलजा, चंपा, यामिनी, प्रगृति ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यह पहला मौका है जब हिमाचल पुलिस की महिला हैंडबाल टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी शामिल हैं। हिमाचल पुलिस टीम के हेड कोच बलबीर सिंह ने टीम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा जिस तरह से खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे हमें मेडल की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मेनका और शार्दुल
 भारतीय स्की पर्वतारोहण महासंघ ने नॉर्वे में आईएसएमएफ विश्व कप में भाग लेने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इसमें मेनका गुंजियाल और शार्दुल थपियाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड निवासी मेनका और शार्दुल नॉर्वे में 10 से 15 अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम के साथ कश्मीर के कोच उमर भी रहेंगे। भारत स्की पर्वतारोहण महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण सूद ने कहा कि खेल में भारतीय एथलीटों का भाग लेना वर्ग की बात है। पारंपरिक शीतकालीन खेलों की तरह महंगे बुनियादी ढांचे की आवश्यकता नहीं होती है। हमारे पहाड़ पहले से ही विश्व स्तरीय भू-भाग प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें