फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET June 2025: अध्यापक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें आवेदन की लास्ट डेट; एडमिट कार्ड कब? सब कुछ

Wed, 09 Apr 2025 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

HP TET June 2025 Registration: हिमाचल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के एचपी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है। 
 
विज्ञापन
HP TET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून 2025 में आयोजित होने वाली 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदक 10 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, टेट परीक्षाएं 1 जून से 14 जून 2025 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। आवेदनकर्ताओं को प्रॉस्पेक्टस और ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ही आवेदन करना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि 30 अप्रैल के बाद भी आवेदन किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए विलंब शुल्क देना होगा। 1 मई से 3 मई तक 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Trending Videos

परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्रों में किसी प्रकार की त्रुटि सुधारनी है, वे 4 मई से 6 मई तक ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, श्रेणी और उपश्रेणी में सुधार के लिए उम्मीदवारों को स्वयं बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर ऑफलाइन माध्यम से ही आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, टेट परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक।

टेट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और अभ्यर्थी वीरवार से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही होगी, किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा- डाॅ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम:
1 जून: सुबह – टीजीटी आर्ट्स, शाम – टीजीटी मेडिकल
7 जून: सुबह – जेबीटी , शाम – टीजीटी संस्कृत
8 जून: सुबह – टीजीटी नॉन मेडिकल, शाम – टीजीटी हिंदी
11 जून: सुबह – प्री प्राइमरी विशेष शिक्षक, शाम – कक्षा छठी से जमा दो तक के विशेष शिक्षक
14 जून: सुबह – पंजाबी , शाम – उर्दू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें