फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला-मैक्लोड़गंज सड़क तीन घंटे के बाद हुई बहाल

Sat, 20 Sep 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला- मैक्लोडगंज मार्ग पर सेंट जॉन चर्च के पास ल्हासा गिरने से बंद हुआ मार्ग और गिरे पेड़ों
विज्ञापन
धर्मशाला/मैक्लोड़गंज। लगातार हो रही बारिश के कारण धर्मशाला से मैक्लोड़गंज वाया कैंट मार्ग शुक्रवार को भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया। सेंट जॉन चर्च ऑफ वाइल्डरनेस और मैक्लोड़गंज मुख्य चौक के बीच अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग तीन घंटे तक बंद रहा। भूस्खलन के चलते सड़क पर बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और पत्थर गिर गए, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन

भूस्खलन के समय वहां से गुजर रहे सैन्य जवानों ने पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और पर्यटकों को सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षित पहुंचाया। इसी दौरान खड़ा डंडा के जोगीवाड़ा और भागसूनाग मार्गों पर भी पेड़ गिरने से मार्ग लगभग एक घंटे के लिए बाधित रहा। सड़क बंद होने से स्थानीय लोग और पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और भारी बारिश के दौरान यात्रा में सतर्क रहने की अपील की है।
एनएच के सहायक अभियंता विवेक संधू ने बताया कि भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मशीनरी को सड़क बहाल करने के लिए भेजा गया और शाम तक मार्ग सामान्य कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भागसूनाग मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें