फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश से आए पर्यटकों से पैक हुए पर्यटक नगरी धर्मशाला के होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। चैत्र माह नवरात्र की शुरुआत के पहले दिन ही पर्यटन नगरी धर्मशाला देश-विदेश से आए पर्यटकों से गुलजार हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को नवरात्र के पहले दिन ही पर्यटन नगरी धर्मशाला, मैक्लोडगंज भागसूनाग और नड्डी क्षेत्र के होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इस सप्ताह वीकेंड पर धर्मशाला में जम्मूू, पंजाब, उत्तर प्रदेश, यूपी सहित राजस्थान की गाड़ियों का जमावड़ा पर्यटन नगरी में देखने मिला। बीते दो वर्षों से कारोबार में मंदी की मार सह रहे होटल कारोबारियों के कारोबार में धीरे-धीरे पटरी पर लौटने से होटल कारोबारियों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान जरूर पहुंची है।
पंजाब से आए पर्यटक राजेश, पिंकू, हरमिंद्र, रमनवीर ने बताया कि वे धर्मशाला में पहली बार आए हैं। पंजाब के मुकाबले यहां का मौसम बहुत अच्छा है। वहीं पर्यटन नगरी की सुंदरता भी उन्हें बहुत मोहित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पर्यटन नगरी के होटल कारोबारियों के लिए यह सप्ताह भी काफी राहत भरा रहा है। शनिवार को शाम तक होटलों में 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। उम्मीद लगाई जा सकती है कि देर रात तक पर्यटन नगरी के होटल पूरी तरह पैक हो जाएंगे। - राहुल धीमान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्तरां स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें