फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देवर ने दोस्त के साथ भाभी के घर से उड़ाए थे नकदी और गहने

Thu, 10 Apr 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। मंदिर बाजार कांगड़ा के एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपी शिकायतकर्ता का देवर शामिल है, जो कि अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी से 40 हजार रुपये की नकदी और आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस थाना कांगड़ा में बीते 2 अप्रैल को मीरा निवासी कांगड़ा मंदिर बाजार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से नकदी और आभूषण चोरी हुए हैं। इस मामले की जांच करते हुए कांगड़ा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पाया था कि घर में मीरा के देवर निखिल ने अपने दोस्त अभिषेक उर्फ अब्बू निवासी कांगड़ा के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी निखिल नशे का आदी भी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं। इस चोरी की घटना के बाद दोनों आरोपी अमृतसर भाग गए थे। रास्ते में निखिल जब खाना खाने के लिए ढाबे में गया था तो आरोपी अभिषेक नकदी और गहनों को लेकर निखिल को धोखा देकर भाग गया। इस दौरान आरोपी अभिषेक ने अमृतसर के हिम्मतपुरा में अपने रिश्तेदारों के यहां इस चोरी के सामान को छिपाकर रखा था। कांगड़ा पुलिस की गठित टीम ने अमृतसर से अभिषेक को गिरफ्तार करने के साथ ही 40 हजार रुपये और आभूषण प्राप्त कर लिए हैं। वहीं, दूसरा आरोपी निखिल अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि कांगड़ा मंदिर बाजार घर में चोरी की वारदात को शिकायतकर्ता के देवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर नकदी और गहने बरामद किए हैं। आरोपी अमृतसर में हिम्मतपुरा में छिपा था। इस क्षेत्र में कुख्यात अपराधी छिपते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें