फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्कूली वाहनों में मिलीं खामियां, चेतावनी देकर छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने सोमवार को जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र में स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों में कई तरह की खामियां पाई गईं। वाहन चालकों को चेतावनी के साथ इन खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वाहनों को छोड़ा गया। सहायक निदेशक ने कहा कि एक सप्ताह के बाद इन स्कूल वाहनों का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। अगर खामियों को दूर न किया गया तो नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार जिले में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस्तेमाल हो रहे स्कूल वाहनों में कई तरह की खामियाें की शिकायतें विभाग के पास प्राप्त हो रही हैं। पूर्व में भी कई क्षेत्रों में स्कूल वाहन दुर्घटनाओं के शिकार हो चुके हैं। इन हादसों से बचने और विद्यार्थियों की सुरक्षित सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूल वाहनों के निरीक्षण का अभियान शुरू किया है। सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक संजय ठाकुर ने धर्मशाला और घरोह के आसपास नाका लगाकर स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया। संजय ठाकुर ने कहा कि एक निजी वाहन में स्कूल के विद्यार्थी सवार थे, जब निरीक्षण किया तो उसमें स्कूल ड्यूटी का कोई बोर्ड वाहन में नहीं पाया गया। इसी तरह एक अन्य वाहन में फर्स्ट एड बाॅक्स नहीं था। तीसरे वाहन में चालक और परिचालक ने वर्दी नहीं पहनी थी, जबकि चौथे वाहन का जब निरीक्षण किया तो एक सीट पर तीन-तीन बच्चे बैठे हुए थे। वाहन में बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें