खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी तहसील खुंडियां के गांव पुखरू के 80 वर्षीय नायक सीता राम का रविवार शाम देहांत हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि सीता राम 18 वर्ष की आयु में दिसंबर 1965 में सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और 1971 भारत-पाक युद्ध का हिस्सा रहे। पंद्रह साल सेना में सेवा उपरांत 1980 में सेवानिवृत्त हुए और हिमाचल पुलिस में दोबारा भर्ती हुए थे। सोमवार को अंतिम संस्कार किया और थल सेनाध्यक्ष की ओर से पूर्व सैनिक को कैप्टन सुरजीत सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सूबेदार कश्मीर, सूबेदार रमेश, हवलदार केहर सिंह और हवलदार मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।