फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 24 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। टांडा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती 47 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की रविवार को मौत हो गई। इसी के साथ जिला कांगड़ा में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की आंकड़ा 1249 पहुंच गया है। वहीं, जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले बढ़कर 276 हो गए हैं। रविवार को नौ लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़े मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के चिंताएं बढ़ गई हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोविड दिशा निर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लेने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में 93, मई माह में 86 तथा जून माह में 426 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जुलाई माह में 300 से अधिक कोविड के नए मामले जिला कांगड़ा में आए हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत, मई माह में 0.8 प्रतिशत जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है। इसी तरह से जुलाई माह में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर छह प्रतिशत से भी ऊपर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, जुकाम होने पर तुरंत आइसोलेट करें और जांच करवाएं, ताकि इस संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें