फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में मिला नर कंकाल, 6 अगस्त से था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के संसाल गांव के साथ लगती खड्ड में बुधवार को एक नर कंकाल मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को कब्जे में लिया। छानबीन करने पर पता चला कि यह नर कंकाल इसी गांव के मुनीश कुमार (20) पुत्र रमेश चंद का है। मुनीश कुमार छह अगस्त से लापता था।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की थी, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आठ अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी थी। पुलिस को नरकंकाल के पास चूहे मारने के दवाई के दो पैकेट भी बरामद किए हैं। एक पैकेट खाली है और एक पैकेट भरा हुआ बरामद हुआ है। मृतक मजदूरी करता था। डीएसपी वीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें