फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिया की नींव खिसकी, कट सकता है 15 गांवों का संपर्क

Sat, 11 Jul 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। उपतहसील आलमपुर के अंतर्गत जांगल-बालकरूपी-ज्वालामुखी-लाहड़ू संपर्क मार्ग पर एक पुलिया भारी बारिश के तेज बहाव के कारण खतरे की जद में आ गई है। जांगल से कुछ ही दूरी पर स्थित इस पुलिया की नींव के पत्थर पानी के तेज बहाव में निकल गए हैं। इससे कभी भी पुलिया ढहने से 15 गांवों को संपर्क कट सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई, तो आगामी तेज बारिश में यह पुलिया पूरी तरह ढह सकती है। यह संपर्क मार्ग ऐतिहासिक बालकरूपी मंदिर और शक्तिपीठ ज्वालामुखी की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, इस मुख्य सड़क से क्षेत्र के करीब 15 गांवों की आबादी जुड़ी हुई है। यदि यह पुलिया क्षतिग्रस्त होती है, तो इन सभी गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से पूरी तरह कट जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्षेत्र के ग्रामीण में सरूप, अनीमेष, रितिक राणा सहित अन्यों ने बताया कि ऐतिहासिक मंदिर और ज्वालामुखी जाने के लिए यह एक प्रमुख मार्ग है। बरसात के मौसम को देखते हुए पीडब्ल्यूडी को तुरंत इस पुलिया की नींव को मजबूत करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके और वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी रह सके।
विज्ञापन

विभाग की तकनीकी टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का गहन निरीक्षण कर लिया है। पुलिया की नींव को दुरुस्त करने के लिए शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनाया जा सके। -नरेंद्र रनौत, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बालकरूपी अनुभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें