बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में अर्धनारीश्वर के रूप में मौजूद भगवान शिव और मां पार्वती के ऊपर चढ़े घृत मंडल के दर्शनों के लिए सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दस्तक दी। सोमवार का दिन होने के कारण सुबह से ही शिव मंदिर में लाइनों के लगने का सिलसिला शुरू हो गया और देर शाम को होने वाली आरती तक श्रद्धालु दर्शन करते रहे।
आगामी सात दिन तक घृत मंडल चढ़ा रहेगा और बाद में इस मक्खन को प्रसाद के रूप में वितरित कर दिया जाएगा। उपमंडल के अन्य मंदिरों महाकाल और मुकुट नाथ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घृत मंडल के दर्शन किए।