फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों से जय श्री राम कहेंगे भाजपा नेता और कार्यकर्ता : राकेश

Tue, 16 Jan 2024 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कहा कि श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम निर्धारित है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता 21 जनवरी तक घर-घर जाकर लोगों को जय श्री राम कहेंगे। यही नहीं, इस दौरान मंदिरों और शक्तिपीठों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। सोमवार को जारी प्रेस बयान में राकेश शर्मा ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंदिरों देवालयों में स्वच्छता अभियान शुरू कर चुकी भाजपा ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किसी न किसी मंदिर पर विशेष आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देशव्यापी बनाया जाएगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे देश के हर नागरिक को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का भागीदार बनाया जा सके। प्रदेश के सभी बूथों में से प्रत्येक बूथ से दो से पांच राम भक्तों को जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से मार्च माह तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कराने का लक्ष्य है। इस उद्देश्य से भाजपा ने अपने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक व्यवस्थाएं करने का भी दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें