फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन श्रीचामुंडा धाम में जुड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर में रविवार को माथा टेकते पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद, आम आदमी पार्टी - फोटो : Kangra
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में दूसरे नवरात्र के दिन रविवार को छुट्टी होने के कारण स्थानीय और बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। इस कारण चामुंडा मंदिर के दुकानदारों में खुशी दिखी। यज्ञशाला में मुख्य आचार्य बालकराम की अगुवाई में 31 विद्वानों के मंत्रों के साथ यजमान राम कृष्ण और रवि दत्त ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की।
विज्ञापन

बालक राम ने बताया कि जो भी व्यक्ति विधि विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करता है, मां उस पर प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। कहते हैं कि ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या तथा ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप का आचरण करने वाली।
ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उसके सभी कार्यों में सफलता मिलती है। दूसरे नवरात्र पर आप पार्टी के पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद और दिल्ली आप के विधायक अजय दत्त मां चामुंडा के दरबार नतमस्तक हुए। मंदिर के पुजारी ओम व्यास और ओम प्रकाश ने विधिवत पूजा अर्चना करवाने के बाद आशीर्वाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की। इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर राकेश चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। रविवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां के दरबार में 6000 श्रद्धालु नतमस्तक हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें