फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 22 Jan 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुरल, भवारना (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के गांव मूंढी में एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। युवक सड़क पर पैदल जा रहा था। युवक की मौत ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से हुई है। वह बीसीए दूसरे वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भवारना थाने के तहत गांव मूंढी में शाम को एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। युवक गौरव राणा (23) पैदल जा रहा था कि यह ट्रक की पिछले टायर की चपेट में आ गया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक पालमपुर की ओर जा रहा था। ट्रक पंजाब से भूसा बेचने आया था। घटना का पता चलते ही थुरल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, भवारना थाने के तहत पड़ने वाले इलाके को देख थुरल पुलिस ने भवारना पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


थुरल पुलिस चौकी के प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को भवारना पुलिस को सौंप दिया है। उधर, भवारना थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कहा कि चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें