फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडोल की महिला के खाते से डेढ़ लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डरोह (कांगड़ा)। उपतहसील भवारना के ठंडोल गांव की एक महिला के बचत खाते से शातिरों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए है। महिला ने इस संबंध में मामला भवारना पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस थाना भवारना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठंडोल गांव निवासी सुषमा देवी का खाता खैरा में एक बैंक में है। उसे अपने खाते से पैसे निकलने की जानकारी नहीं थी। वह बुधवार को बैंक की शाखा में पैसे निकालने गई। उसने अपनी बैंक की पासबुक में प्रविष्टि कराई तो उसे पता चला कि उसके खाते में से 1 लाख 53 हजार रुपये निकल गए हैं। उसने इसकी जानकारी बैंक के कर्मचारियों से लेनी चाही। बैंक के कर्मचारियों ने रिकॉर्ड खंगाला तो पाया कि महिला के खाते से एक ही बार में 1 लाख 53 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। महिला के होश उड़ गए और वह इस प्रकार के किसी भी मनी ट्रांसफर से अनभिज्ञता जताने लगी। बैंक ने पैसे ट्रांसफर होने की बात से महिला को आश्वास्त किया, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुई। महिला ने भवारना थाने में इस बात का मामला दर्ज करवाया है कि उसके खाते से किसी ने छेड़छाड़ की है तथा पैसे ट्रांसफर हुए हैं। महिला का पति विदेश में रहता है और उसके खाते में वह वहां से ही पैसे डालता है। भवारना थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें