फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर की अंगूठी चोरी पर भड़के सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एक चिकित्सक की अंगूठी चोरी मामले को लेकर सफाई कर्मचारी भड़क गए। सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को कुछ देर के लिए इसके विरोध में प्रदर्शन कर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। थाना प्रभारी जसवीर सिंह सैनी ने कहा कि टांडा चौकी पर पुलिस में दी गई शिकायत में चिकित्सक ने कहा कि पिछली रात ऑपरेशन में जाने से पहले अंगठूी पेंट की जेब में डालकर गए थे। और जब वे वापस आए तो पेंट का बटन टूटा था और अंगूठी भी गायब थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर गए और ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मचारियों के अलावा एक अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद था, जिसकी ड्यूटी रात बारह बजे शुरू होनी थी। उसे पूछा गया कि उसकी ड्यूटी जब बारह बजे शुरू होनी है तो वह अभी क्या कर रहा है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। उधर, सफाई कर्मचारी नेता हरंबस ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी की एक शिफ्ट शाम 4 से रात 12 बजे तक चलती है, जबकि दूसरी 12 बजे रात के बाद शुरू होती है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई ड्यूटी रूम न होने के कारण रात 12 बजे वाले सफाई कर्मचारी पहले ही ऑपरेशन थियेटर आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर बार कोई ऐसी घटना होने पर सफाई कर्मचारियों को ही निशाना बनाया जाता है। पूछताछ तो सभी से होनी चाहिए। वहीं, थाना प्रभारी सैनी ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही वे टांडा गए। मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों और चिकित्सकों से बात की गई। आपसी बातचीत के बाद सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट गए हैं। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस में आपसी बातचीत के बाद किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें