फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरे की अंगूठी, गहने और कैश चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। आए दिन चोरी के मामलों से जिले के लोग दहशत में हैं। शायद ही कांगड़ा का कोई कोना बचा हो, जहां से शातिर चोरों ने सेंधमारी न की हो। ताजा मामला परागपुर के नक्की का है। यहां चोरों ने ब्लॉक कार्यालय के समीप बंद मकान के ताले तोड़कर गहनों और करीब 30 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परागपुर के नक्की में सोमवार रात चोरों ने सुषमा शर्मा (72) के मकान के ताले को तोड़कर सेंधमारी की। उनके पड़ोसी योगिंद्र प्रकाश शर्मा ने मंगलवार की सुबह मकान के ताले टूटे हुए देखे तो इसकी सूचना सुषमा शर्मा को दी। वह अपने बेटों के पास चंडीगढ़ गई हुई थी। वहीं पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी ने भी पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर देहरा पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। इतने में मकान मालिक सुषमा शर्मा भी अपने बेटे सुशील शर्मा के साथ चंडीगढ़ से पहुंच गई।
पुलिस की मौजूदगी में जब घर के अंदर जाकर देखा तो दो मंजिला मकान के सभी कमरों की अलमारियां खुली हुई थीं। सारे कमरों में रखा सामान भी खुर्द-बुर्द किया गया था। सुषमा देवी ने जब अपनी अलमारी को जांचा तो पाया कि उनकी एक डायमंड की अंगूठी, कुछ चांदी के पुराने सिक्के, नकदी के बंडल, चांदी के कुछ गहने गायब थे। उनके बेटे सुशील शर्मा ने रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन


अनजान लोगों को घर में न आन दें
एएसआई गुरदेव सिंह ने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अनजान फेरी वाले को अपने घर में न आने दें। परागपुर में हो रही लगातार चोरियों के कारण लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


कोट्स
पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-एलएम शर्मा, डीएसपी देहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें