फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नहीं पांच लोग ठहरे थे होटल में

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। योल में हथियारों के साथ पकड़े गए पंजाब के युवक चार नहीं, बल्कि पांच हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगते जिस नामी होटल में यह गैंगस्टर ठहरे हुए थे, वहां पर पांच लोग रुके थे। अब ऐसे में पांचवां व्यक्ति कौन और कहां हैं, इस बारे में पुलिस को फिलहाल पता नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गैंगस्टरों ने नामी होटल में ठहरने के लिए चालक विक्रम का एड्रेस लिखवाया था। होटल प्रबंधन ने विक्रम के एड्रेस पर ही उन्हें दो कमरे 101 और 102 अलाट किए थे। इनमें एक कमरे में तीन लोग ठहरे, जबकि एक कमरे में दो लोग रुके थे। जब इन लोगों ने होटल से चेकआउट किया था, उस दौरान भी उनका पांचवां साथी उनके साथ ही था। हैरानी इस बात की है कि जिसके नाम पर गैंगस्टरों ने होटल में कमरा बुक करवाया था, उसके खिलाफ कोई भी मामला संबंधित थाना में दर्ज नहीं है। ऐसे में साफ रिकार्ड वाले व्यक्ति के नाम पर शातिर गैंगस्टरों ने कमरे बुक करवाए थे।

साढ़े 11 बजे पहुंचा था पांचवां साथी
जानकारी के अनुसार पंजाब के फिरोजपुर से आए इन आरोपियों ने 16 अगस्त को रात करीब आठ बजे होटल में कमरा किराये पर लिया था। इस दौरान चार लोग एक साथ ही होटल पहुंचे थे, जबकि उनका पांचवां साथी देर रात करीब साढ़े 11 बजे होटल में पहुंचा था।
विज्ञापन


कोट्स
इस मामले में जांच चल रही है। वहीं गैंगस्टर युवकों को बिना पुख्ता आईडी प्रूफ के कमरा उपलब्ध करवाने पर होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संतोष पटियाल, एसएसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें