फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसीबी के एटीएम पर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की गगल शाखा के बाहर लगे एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया। लेकिन नकाबपोश मशीन के कैश काउंटर तक नहीं पहुंच सका, जिसके चलते एक बड़ी चोरी की वारदात होने से बच गई। इससे एक बार फिर सुरक्षा प्रबंधों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वहीं पुलिस भी नकाबपोश लुटेरों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार मध्य रात्रि को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) की गगल स्थित शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़ने का प्रयास लुटेरों ने किया। इस दौरान लुटरे नकाब पहनकर आए थे। उन्होंने मशीन को तोड़ दिया, लेकिन वे मशीन के कैश काउंटर तक नहीं पहुंच सके, जिसके चलते एक बड़ी चोरी की वारदात होने से बच गई। केसीसी बैंक के मैनेजर पवन शर्मा ने गगल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। वहीं इस संदर्भ में गगल पुलिस के थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस एटीएम कक्ष और शाखा के बाहर लगे कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही एटीएम को लूटने का प्रयास करने के वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें