फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में मचाया हुड़दंग, घरवालों को निकाला बाहर, गिरफ्तार
विज्ञापन

परिवार ने ठंड में आग जलाकर आंगन में काटी रात
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। नशे में धुत होकर घर में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश कुमार शेर सिंह गांव मसंद डाकघर रोपड़ी शराब के नशे में धुत होकर बुधवार देर रात घर में हुड़दंग मचा रहा था।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में घरवालों को घर से बाहर निकाल दिया। इससे घर वालों ने आंगन में आग जलाकर रात काटी। आरोपी के घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध खनन में तीन चालान किए। इस दौरान पुलिस ने मौके पर 21600 रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के चालान कर 6200 रुपया वसूल किया। उधर, पुलिस थाना लंबागांव के प्रभारी एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें