नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस थाना के औंद के समीप जीप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान विनय कुमार पुत्र गरीब दास निवासी कपाड़ी (हड़ल) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विनय कुमार बाइक पर औंद से नूरपुर की तरफ आ रहा था। थोड़ी दूरी पर उसके पीछे नूरपुर की तरफ से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मारी। इससे विनय को गंभीर चोट आई। विनय कुमार को प्राथमिक नागरिक अस्पताल नूरपुर ले जाया गया, जहां उसने एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।