चोरों ने चार बाइक चुराई, केस दर्ज
कैथल। चोर चार अलग-अलग जगहों से चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। तीनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में सिटी थाने में दी शिकायत में डिफेंस कालोनी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि मेरे भाई हरबंस सिंह की मोटरसाइकिल 15 नवंबर को गोविंद कालोनी के सामने महिला थाना की गली से चोरी हो गई थी। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
दूसरे मामले में चीका के वार्ड नं. तीन निवासी गुरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को देवीलाल पार्क के गेट के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। हैड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
तीसरे मामले में गुहला थाने में दी शिकायत में गांव अहमदपुर निवासी गुलदीप सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को गुहला कॉम्प्लेक्स में से मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। हैड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं गांव सीवन निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को उसने अपना मोटरसाइकिल गोशाला के प्रधान नरेंद्र सैनी के घर के बाहर खड़ा किया था। जहां से मोटरसाइकिल चोरी हो गया है। हैड कांस्टेबल शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।