फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी रास्ता बंद करने की आशंका पर सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। विकास खंड भवारना के तहत लमलेहड़ पंचायत के वार्ड नंबर-दो में सरकारी जमीन पर बने रास्ते को बंद करने की आशंका स्थानीय लोगों ने जताई है। लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति की ओर से इसे बंद किया जा सकता है। पटवारी पूजा देवी ने कहा कि कागजों में रास्ता तीन मीटर है, लेकिन मौके पर रास्ता डेढ़ मीटर ही बचा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि रास्ते के पास व्यक्ति ने काम लगाया है। ऐसे में वह रास्ते को बंद कर सकता है। इसकी शिकायत लोगों ने पंचायत से की है। पंचायत ने का कहना है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी रास्ते को बंद नहीं कर सकता है। गांव के लोगों ने पंचायत प्रधान आशा चौधरी और बीडीसी सदस्य बीना देवी को मौका दिखाया, लेकिन काम कर रहे व्यक्ति ने पंचायत की भी नहीं सुनी। यह देख पंचायत ने इसकी शिकायत पालमपुर एसडीएम से कर दी है। एसडीएम ने शिकायत आते ही तहसीलदार पंचरुखी को जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए। सर्कल पटवारी को मौके पर भेजा गया। इस पर पटवारी ने रास्ते की निशानदेही की। रास्ता तीन मीटर है।
स्थानीय निवासी कुप्पी, अजय, अनिल, मीना, पवना, जीत कुमार, राकेश, सरोज, कमला, पूजा, कल्पना, निम्मो, गीता, सरोज, आशा, बीना, कुलवीर, संजय, राहुल, जगदीश, आत्मा राम, शशि राम और सरोज आदि ने बताया कि एक परिवार की तानाशाही से बीस परिवार परेशान हो रहे हैं। पंचायत प्रधान आशा चौधरी ने ग्रामीणों की शिकायत आने पर मामला एसडीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। वह पंचरुखी तहसील को भेजी है। वहां से क्या रिपोर्ट आती है। कोई सरकारी रास्ता बंद करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें