फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमटाल-भदरोया संपर्क मार्ग मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के भदरोया क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (45) पुत्र रतन चंद पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कुछ लोग सैर कर रहे थे, तो उन्होंने डमटाल-भदरोया संपर्क मार्ग पर एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे देखा। लोगों ने सूचना कंडवाल पुलिस को दी। सूचना मिलते पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर कुछ कट के निशान भी पड़े हैं। शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने कहा कि अशोक कुमार शुक्रवार को किसी काम के लिए बाजार गया था। शाम तक घर न आने पर उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें