फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल थाने में टल्ली कांस्टेबलों का हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। गगल पुलिस थाने के दो पुलिस कांस्टेबलों ने बीती शाम कथित तौर पर शराब के नशे में जमकर हुड़दंग मचाया और थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मियों से हाथापाई की। पुलिस ने हुड़दंग मचा रहे एक पुलिसकर्मी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया। शनिवार को दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे दो पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी ऑफ करने के बाद गगल थाने में पहुंचे और इस दौरान उनकी थाने में किसी बात को लेकर बहस हो गई । उन्होंने वहां उपस्थित थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने टेलीफोन से इसकी जानकारी डीएसपी कांगड़ा को दी।
डीएसपी सुरेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हुड़दंग को शांत करवाया, डीएसपी कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए एक कांस्टेबल का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। गगल पुलिस चौकी दस दिन पहले ही 21 जून को थाना में अपग्रेड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें