फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से महिला की मौत, जाम लगाया

Sat, 01 Jul 2017 10:57 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
मुन्‍ननी देवी
विज्ञापन
 किशोरी को अगवा करने के मामले में बिलसंडा पुलिस की दबिश के दौरान 62 वर्षीय मुन्नीदेवी की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से उसकी मौत होने का आरोप लगाया है। गुस्साए परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ मानपुर चौराहा पहुंचकर जाम लगाकर पुलिक के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ बीसलपुर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर उत्तेजित ग्रामीणों को शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।                     
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी मुन्नीदेवी पत्नी इंसाराम के बेटे विपिन पर पांच दिन पहले क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना करेली चौकी प्रभारी अनिल कुमार कर रहे थे। शनिवार देर शाम बिलसंडा पुलिस आरोपी के घर दबिश देने पहुंची। उस वक्त आरोपी विपिन घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि पुलिस आरोपी की मां मुन्नीदेवी को पकड़ कर मारते पीटते पुत्र का पता बताने के लिए ले जाने लगी। इसी दौरान उसकी खड़ंजे पर गिर कर मौत हो गई। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिस मृतका के शव को मौके पर छोड़ खिसक ली। मृतका के बेटे रोशनलाल ने पुलिस की पिटाई से महिला के मरने का आरोप लगाया है। खबर फैलते ही मौके पर गांव के भी काफी लोग जमा हो गए। सभी पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। गुस्साए परिवारीजनों ने दबिश देने आई पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर मानपुर चौराहा पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर एसपी देवरंजन वर्मा ने सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया, एसओ बिलसंडा रूम सिंह वघेल को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। सीओ ने  परिवारीजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुलवाया जा सका। परिवारीजनों से  मामले को लेकर तहरीर मांगी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। मृतका के चार बेटे हैं। उसकी मौत के बाद से पति इंसाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि पुलिस महिला में भगदड़ में गिरने से मरने की बात कह रही है।      
000                   
 किशोरी को अगवा करने के मामले में बिलसंडा पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान भगदड़ में महिला की गिरने से मौत हो गई। परिवार वाले पुलिसकर्मियों के लात मारने के बाद गिरकर मरने की बात कह रहे हैं। इस पर उनसे तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मारपीट के आरोप की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरंजन वर्मा, एसपी    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें