अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के एक गांव में परिवहन के बस चालक पर एक नाबालिग लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने रविवार रात लड़की क्वार्टर में घुस कर छेड़खानी की है। लड़की और आरोपी चालक के क्वार्टर साथ ही हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पालमपुर के एक गांव में लड़की परिजनों के साथ क्वार्टर में रहती है। चालक का क्वार्टर भी लड़की के क्वार्टर के साथ है। रविवार रात लड़की को क्वार्टर में अकेला देख आरोपी चालक उसके क्वार्टर में घुस गया। इस दौरान 15 साल की लड़की से छेड़खानी करने लगा। चालक पालमपुर परिवहन निगम में चालक है, जो जिला चंबा का रहने वाला है। लड़की के परिजनों ने पालमपुर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।