भदरोया में युवक से पकड़ा 5.9 ग्राम चिट्टा
इंदौरा (कांगड़ा)। नारकोटिक सेल यूनिट कांगड़ा की टीम ने बुधवार शाम को भदरोया में लगाए नाके के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से 5.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
मुख्य आरक्षी ऋषिवंश ने बताया कि टीम ने एचएचसी मनजीत सिंह और आरक्षी रॉकी सहित भदरोया के पास स्थित टोल टैक्स बैरियर से 50 मीटर पीछे नाका लगाया था। इस दौरान रोड से भदरोया गांव को जाने वाले एक रास्ते से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक आया। जैसे ही उसकी नजर टीम पर पड़ी तो उसने अपने हाथ में पकड़ी हुई किसी चीज को जमीन पर फेंक कर भागने की कोशिश की। लेकिन उसके भागने की कोशिश को नाकाम करते हुए उसको पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। वहीं उसकी फेंकी गई चीज की जांच करने पर वह चीज 5.09 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान पलविंद्र उर्फ सुक्खा (26) पुत्र जगदीश चंद गांव व डाकघर छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़ी गई नशे की खेप ओर मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।