फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिला चौक में एसबीआई एटीएम के सेंध लगाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शिला चौक में एसबीआई के एटीएम में सेंध की कोशिश
विज्ञापन

चोरों ने गैस कटर से कैश ट्रे को कटाने की बनाई थी योजना
बैंक प्रबंधन ने पुलिस में दर्ज नहीं करवाई शिकायत
सुरक्षा कर्मी बोला, रात को ड्यूटी पर था तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-14 के शिला चौक पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। चोरों ने गैस कटर से एटीएम की कैश ट्रे के सेक्शन को काटने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे काट नहीं पाए।
हालांकि, चोरी के प्रयास की बैंक प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत तक पुलिस में अभी तक दर्ज नहीं करवाई गई है। वहीं, एटीएम केबिन में तैनात सुरक्षा कर्मचारी ने कहा कि वह शनिवार रात को ड्यूटी पर मौजूद था। रविवार सुबह शिला चौक में स्थित दुकानदारों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एटीएम को काटने का प्रयास तो हुआ है, लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मी का कहना है कि वह पूरी रात वहीं उपस्थित था। इसके बाद जब पुलिस ने बैंक प्रबंधन से इस संबंध में पूछताछ की तो प्रबंधन ने कोई शिकायत दर्ज करवाए बिना तर्क दिया कि वह अभी एटीएम की जांच करेंगे, इसके बाद ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सदर थाना धर्मशाला प्रभारी सुनील राणा ने कहा कि चोरी का प्रयास तो हुआ है, पुलिस टीम ने भी मौके का जायजा लिया है। अभी तक बैंक प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। सोमवार को मामले की छानबीन की जाएगी और एटीएम की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें