फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2160 नशीले कैप्सूलों सहित तिब्बती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सदर पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक तिब्बती युवक को नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को धर्मशाला पुलिस थाना की टीम पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान खनियारा-शामनगर मार्ग पर पेट्रोलिंग टीम को देखकर एक युवक घबरा गया। वहीं टीम को उस पर शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली। इस दौरान युवक के बैग से प्रतिबंधित 2160 स्पैसमो प्रोक्सीवोन प्लस कैप्सूल बरामद हुए। युवक की पहचान नवांग नाइमा पुत्र सोनम तशी लोअर टीसीवी दाडनू रोड़ धर्मशाला के रूप में हुई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें