फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की फेसबुक पर डाला अश्लील चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के पूर्व विधायक की फेसबुक पर किसी ने अश्लील चित्र डाल दिया है। पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा की फेसबुक में डाले इस अश्लील चित्र को लेकर उन्होंने पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि उनकी फेसबुक पर अश्लील चित्र डालकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने पूर्व विधायक की शिकायत दर्ज कर ली है। पूर्व विधायक की मानें तो उनकी फेसबुक 15 सिंतबर को हैक हुई थी। इसे उन्होंने हल्के में लेकर पुलिस में मौखिक रूप से शिकायत दर्ज करवा थी, लेकिन अब 26 सिंतबर को उनकी फेसबुक पर फिर किसी ने अश्लील चित्र डाल दिया है, जो उनकी फेसबुक पर दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक की फेसबुक पर इस अश्लील चित्र को कई लोगों ने देखा है। इसका पता उन्हें बाद में चला। जब उन्होंने देखा कि उनकी फेसबुक पर किसी ने अश्लील चित्र अपलोड कर दिया है, तो उन्होंने पुलिस थाना पालमपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत आई है और पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें