शाहपुर (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन उपमंडल शाहपुर की नेरटी पंचायत के भैरू गांव के बूटा राम की मौत हो गई। पुलिस ने बूटा सिंह के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 18 जुलाई कुठार रोड पर बुजुर्ग बूटा राम के साथ रैत निवासी राजेश कुमार उर्फ काला ने मारपीट की थी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ था। दोनों में किसी बात को लेकर बहस के बाद मारपीट हुई थी। मारपीट के छह दिन बार उपचाराधीन बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, शाहपुर पुलिस ने बुजुर्ग से मारपीट करने वाले आरोपी का गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी गंभीर चंद ने कहा कि आरोपी को धारा-302 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इधर, नेरटी पंचायत के प्रधान संजीव बलोरिया ने कहा कि मारपीट के दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न करके कुछ समय बाद छोड़ दिया था।