फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मकान मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल के एक गांव में महिला ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इस व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश की है। शिकायतकर्ता महिला आरोपी की किरायेदार है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके मकान मालिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरास में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पालमपुर के समीप एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि वह अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए पालमपुर में किराये के मकान में रह रही है। घर में महिला को अकेली देख मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें