फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में उपहार में मिले पत्नी के सामान को पति ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने जला दिया सामान
विज्ञापन

खुले खेतों में आग लगा शादी में उपहार में मिले सामान को जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल(कांगड़ा)। इलाके के गांव में उपहार (दहेज) में आए सामान को पति ने आग लगाकर जला दिया। पति ने अपनी पत्नी के उपहार में मिले सारे सामान को खुले में खेत में रख कर आग लगा दी। इसका पता चलते ही पत्नी ने थुरल पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी थुरल के तहत पंचायत सन्हूं के फगूरता गांव के अनूप किशन की शादी 28 अप्रैल 2017 को पुष्पा कुमारी निवासी सुजानपुर से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मतभेद रहने चल रहे थे। इसके कारण लड़ाई झगड़ा होने लगा। पति के खिलाफ घेरलू हिंसा की शिकायत पत्नी ने सुजानपुर थाना में भी दर्ज करवाई है। कुछ महीने साथ रहने के बाद पुष्पा कुमारी अपने मायके चली गई और अब वह सुजानपुर में ही रहती है। सोमवार को अनूप किशन अपनी पत्नी को लेने के लिए सुजानपुर गया हुआ था, लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया। इससे गुस्साए किशन ने घर आकर शराब पी और पत्नी के मायके वालों से शादी में मिले उपहार को खुले खते में ले जाकर आग लगा दी। इस घटना की सूचना जब उसकी पत्नी को लगी, तो उसने पुलिस चौकी थुरल में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस दल पुष्पा कुमारी के साथ मौके पर पहुंची तो देखा खेतों में सामान जला पड़ा हुआ था। उधर, चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने कहा कि पुलिस ने अनूप किशन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें