बुजुर्ग पर नाबालिग से दुराचार का केस दर्ज
मैक्लोडगंज थाना में दर्ज हुआ मामला, 3 दिन के रिमांड पर भेजा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज का एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर चार माह तक एक नाबालिग से दुराचार करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने नाबालिग से 3-4 बार संबंध बनाए। साथ ही नाबालिग से हुई नीचता को अन्य लोगों से न बताने के लिए डराता-धमकता रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मैक्लोडगंज में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। मैक्लोडगंज थाना क्षेत्र के की एक नाबालिग ने अपने ही रिश्तेदार पर आरोप लगाया है कि उसने तीन-चार माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, सोमवार को नाबालिग ने हिम्मत जुटा कर अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने सोमवार रात को क्षेत्र के ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मैक्लोडगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को धारा 376 और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस थाना मैक्लोडगंज में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।