धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवती की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। युवती टाईप-1 डायबिटीज बीमारी से ग्रस्ति थी। जिले में सोमवार को 167 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 371 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में सोमवार को टीएमसी के 2, पठियार के 3, योल कैंट में 2, आईटीआई कॉलोनी में 1, डढंब में 3, पुराना कांगड़ा में 2, रावमापा वच्छवाई का 1 छात्र, पांगी चंबा का एक पुलिस जवान, जोनल अस्पताल और सीएमओ ऑफिस में 1-1, तहसील कार्यालय फतेहपुर में 2 तथा तलाड़ा फतेहपुर के 6 लोगों के अलावा जिला के अन्य क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं, सोमवार को 1 माह से लेकर 8 वर्ष आयु तक के 10 बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिले में 61,601 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 59,184 स्वस्थ हुए तथा 1225 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1186 पहुंच गया है।