धर्मशाला। जिला कांगड़ा में दो-तीन दिन से अनुबंध कर्मियों की हड़ताल का असर कोरोना जांच पर भी पड़ा है। शुक्रवार को भी जांच कम होने के कारण जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 167 मामले सामने आए हैं और 319 मरीजों ने वायरस को मात दी है।
इस समय जिले में कोरोना के कुल 1613 एक्टिव केस हैं। वहीं 1217 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। सीएमओ जिला कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब तक 61211 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 58376 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को जिला कांगड़ा में 14 साल तक के 13 बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एमएच पालमपुर का एक, बरहूं के चार लोग, भरमाड़ के पांच लोग, हटली जंवाला के तीन लोग, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला का एक, टांडा अस्पताल में एक, सरी टांडा का एक, एसबीआई बैंक देहरा के दो कर्मी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थाना का एक और जोनल अस्पताल धर्मशाला के एक कर्मचारी सहित जिला के अन्य हिस्सों से भी कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले सामने आए हैं।