कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील चौक पर एक सेना के वाहन और बोलेरो में सोमवार सुबह टक्कर हो गई। सेना की गाड़ी कांगड़ा से पठानकोट की ओर जा रही थी, जबकि बोलेरो सोहल्दा से बग्गा गांव की ओर जा रही थी।
इस हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार पांच लोगों में से दो को चोटें आई हैं। घायलों को शाहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस चौकी कोटला की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उधर, चौकी प्रभारी संजीव धामी ने कहा कि पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि पठानकोट-मंडी फोरलेन में 32 मील चौक में कांगड़ा की ओर से बिलकुल ही ढलान बना दी है। इससे हर दो चार दिन में कोई न कोई हादसा इस जगह पर हो रहा है। संवाद