फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तेरा मेरा लगन...गीत पर डांस से बटोरीं तालियां

Tue, 07 Jan 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजोल स्कूल के वार्षिक उत्सव में विद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजोल के वार्षिक उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में शैलजा सहित अन्य लड़कियों ने तेरा मेरा लगन ओ सजना... गीत पर नृत्य पर उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा धीमान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्यातिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, खेल, एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।प्राथमिक स्कूल के नन्हे बच्चों सहित पंजाबी भंगड़े की प्रस्तुति से कार्यक्रम में जोश भर दिया।
शैक्षणिक सत्र में जमा दो नॉन मेडिकल में साहिल, अमन और सुजल को सम्मानित किया। कॉमर्स में काजल, पायल तथा तमन्ना और आर्ट्स में सविता, कोमल और इशिका को नवाजा। कक्षा दसवीं में अनामिका, सोनम और वंशिका सहित अन्य कक्षाओं के मेधावियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें