फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएम करेंगे शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम करेंगे शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

रोहित ठाकुर होंगे समापन पर मुख्य अतिथि
महोत्सव की समीक्षा बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय शिवरात्रि के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने की। किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे, जबकि समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिवरात्रि उत्सव के आयोजन का धार्मिक और पौराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि आज तैयारियों का जायजा लिया गया है और लगभग सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन आठ से 12 मार्च तक हर्षोल्लास से किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा और झांकियां भी निकाली जाएंगी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। उत्सव के दौरान ऐतिहासिक शिव मंदिर में पांच दिन तक हवन का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान विभागीय प्रदर्शनियां, खेल गतिविधियों और बेबी शो का भी आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष देवी चंद ठाकुर ने बताया कि चार मार्च को झूलों के स्थान की नीलामी होगी। पांच और छह मार्च को स्टालों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीपीएस ने घिरथौली में पांच लाख की लागत से निर्मित होने वाले ओबीसी भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों की ओर से उठाई गईं मांगों को चरणबद्ध रूप से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, रविंद्र राव, जमुना गोयल, रमन ठाकुर, संजीव सूद, राहुल धीमान, शरती शर्मा, कांता देवी, वेदना कुमारी, अमित कपूर, मिलाप राणा, संजीव व्यास, रमेश चड्ढा, मनोज कपूर, विकास राणा, महिंद्र डोहरी, चंपा चौधरी, राजकुमार, अमित कपूर, सचिन शर्मा, संसार राणा, जगदीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें