फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम देंगे बड़े तोहफे : किशोरी लाल

Tue, 21 Jan 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर दौरे की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैजनाथ में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बैजनाथ के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए यह गौरव की बात है कि राज्य का पूर्ण राज्यत्व दिवस उनके क्षेत्र में मनाया जा रहा है। इस दिन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषि विश्व विद्यालय में हेलीकॉप्टर से आएंगे और बैजनाथ के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगे।
विज्ञापन


25 जनवरी को बैजनाथ के आवेरी से मुख्यमंत्री का स्वागत शुरू हो जाएगा और ताशी जोंग, ठारू, पपरोला और चौबीन चौक से लेकर इंद्रा गांधी स्टेडियम तक उनका भव्य स्वागत लोगों और तोरणद्वार लगा कर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें