बडंज स्कूल का छात्र स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति के लिए चयनित
शाहपुर (कांगड़ा)। सरकारी स्कूलों के छात्र अब शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा खंड रैत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडंज के छात्र अर्पित सिंह का चयन स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति के लिए हुआ है।
छात्रवृत्ति के तहत अर्पित को छठी से लेकर आठवीं तक 4,000, 5,000 और 6,000 प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार उसे तीन साल में इस छात्रवृत्ति के तहत 1,80,000 रुपये मिलेंगे। इसको लेकर विधानसभा शाहपुर में खुशी की लहर है। अर्पित के पिता गुरदीप सिंह लोकमित्र केंद्र के संचालक हैं और माता अर्चना कुमारी गृहिणी है। अर्पित सिंह शिक्षा खंड रैत का एकमात्र छात्र हैं, जिन्हें इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया है।