फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाले की सफाई दुकानदारों के लिए बन गई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर नगर परिषद के वार्ड एक में बरसाती नाले की सफाई चौगान बाजार के दुकानदारों समेत राहगीरों और चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। समस्या को लेकर नूरपुर सुधार सभा की अगुवाई में स्थानीय दुकानदारों ने एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों प्रमोद महाजन, राजेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, आशीष वैद्य, ऋषि ठाकुर, माशू राम, गोपाल महाजन, मनजीत सिंह, अशोक कुमार, सुरजीत, प्रदीप आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि पहले ही सड़क की खराब हालत के कारण दुकानदारों का दिनभर उड़ने वाली धूल-मिट्टी की वजह से बैठना मुश्किल बना हुआ था। ऊपर से वार्ड-1 में बरसाती नाले से गाद-मलबा ढुलाई से पूरे बाजार में सड़क पर मिट्टी जमने से दुकानदारों के लिए दोगुनी मुसीबत खड़ी हो गई है।
दुकानदार सड़क पर दिन में दो-तीन बार पानी का छिड़काव कर रहे हैं। आलम यह है कि दुकानदारों को धूल और मिट्टी के चलते दिनभर मिट्टी को साफ करने में गुजरना पड़ रहा है। दुकानदार सुबह दुकान खोलने से पहले दुकानों के सामने सड़क पर पानी का छिड़काव करते हैं। इसके बाद दुकान खोल पाते हैं। यहां तक कि धूल-मिट्टी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे एलर्जी, श्वास व त्वचा संबंधी समस्याएं पेश आने लगी हैं। साथ ही दुकानों में पड़ा सामान भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन

नूरपुर सुधार सभा के प्रधान प्रमोद महाजन ने कहा कि इस समस्या के बारे में नगर परिषद को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद कोई हल नहीं हुआ। एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों के माध्यम से यह मसला उनके ध्यान में लाया गया है। इस बाबत संबंधित नगर परिषद अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें