उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बैजनाथ में जलशक्ति विभाग के एक्सईएन कार्यालय और जयसिंहपुर में बस डिपो का भूमि पूजन सुबह 11:00 और साढ़े ग्यारह बजे करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।
जयंती
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में गांधी वाटिका कोतवाली बाजार में सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कथा
कांगड़ा में माता तारा देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का समापन साध्वी मातंगी भारती शाम 5:00 बजे करेंगी।
अखंड पाठ
थुरल के गांव हेव में स्थित रिडुवे वाली माता मंदिर में सुबह 10:00 बजे यज्ञ में आहुति डालकर अखंड रामायण पाठ का समापन किया जाएगा।
अंतिम मुकाबले
शाहपुर स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता का समापन शाम 5:00 बजे होगा। इस दौरान अंतिम मुकाबले भी खेले जाएंगे। इसमें उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
काम की बात
अस्पताल ड्यूटी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में वीरवार को डॉ. अंकुश (एमओ), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. गाेपा (सर्जन) और डॉ. महिमा (एमओ) अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त दंत विभाग में डॉ. संतोष अपनी सेवाएं देंगे।
बंद रहेगी सड़क
हरियां से कुठेड़ मार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात 18 अक्तूबर तक पूरी तरह से बंद रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। यात्री और वाहन चालक चेलियां–खब्बल हार, लब–मस्तगढ़ रोड तथा कैहरियां–हरियां–मस्तगढ़–जोंटा मार्ग से अपनी आवाजाही कर सकेंगे।