फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ‘मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी’ के पाठ से कूड़े का सही निष्पादन सीखेंगे शहरवासी

विज्ञापन
धर्मशाला नगर निगम में स्वच्छ शहर - समृद्ध शहर अभियान की शुरूआत करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा। - फोटो : ट्रंप का पुतला फूंकने पर किया गिरफ्तारद्ध
विज्ञापन
धर्मशाला। ‘मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर धर्मशाला में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान की शुरुआत हुई। 60 दिन तक शहर के सभी वार्डों में यह अभियान चलेगा। इस दौरान लोगों घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से ही कूड़े के सही निष्पादन और उसके उचित संकलन को लेकर जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अभियान का शुभारंभ करने के बाद कहा कि अभियान के तहत स्वच्छता मित्रों और नगर निगम की टीम लोगों को जागरूक करने के लिए सभी घरों में जाएगी।
विज्ञापन


कूड़े के सही प्रबंधन की जिम्मेदारी जितनी नगर निगम की है, उतनी ही सबकी है। अभियान के तहत आम जनमानस, गैर सरकारी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, होटल संचालकों और व्यापार मंडलों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के साथ शहर के सभी वार्डों में समाधान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्षद और नगर निगम के अधिकारी वार्डों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और मौके पर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल, महापौर नीनू शर्मा, उप महापौर तेजेंद्र कौर, संयुक्त निदेशक नगर निगम सुरेंद्र कटोच सहित सभी वार्डों के पार्षद, स्वच्छता मित्र, होटल कारोबारी और व्यापार मंडल धर्मशाला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें